उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में लगी भीषण आग, 1 KM दूर तक दिखाई दी लपटें
- Editor In Chief
- May 8
- 1 min read

मध्य प्रदेश के उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर के परिसर में भीषण आग लगने की घटना सामने आई। मंदिर के शंख द्वार के ऊपर सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुंआ लगभग एक किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था, जिससे आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया।
आग लगने की जानकारी लगते ही महाकाल मंदिर समिति के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग मंदिर के सीसीटीवी कंट्रोल रूम के ऊपर रखी बैटरी में लगी थी।
दर्शन व्यवस्था रोक दी गई
आग के कारण कुछ देर के लिए दर्शन व्यवस्था रोक दी गई। जब आग पर काबू पा लिया गया, उसके बाद दर्शन फिर से शुरू हुए। आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है ना ही कोई हताहत हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर रोशन कुमार, एसपी प्रदीप शर्मा, महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक सहित नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
आग कंट्रोल रूम के ऊपर लगी
महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि यह आग कंट्रोल रूम के ऊपर लगी है। यहां प्रदूषण बोर्ड का एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम लगा हुआ था, जलकर खाक हो गया है। यहां कई बैटरियां रखी थीं, जिनमें आग लगी है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
MP Mirror News Media Network
Noida UP
Bhopal Editor